Raipur Kidnapping: दिनदहाड़े ट्रांसपोर्टर का अपहरण, 12 घंटे में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन; यूपी में 3 अपहर्ता गिरफ्तार, कारोबारी सकुशल बरामद
रायपुर। राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारी के अपहरण से मची सनसनी के बीच रायपुर पुलिस ने महज कुछ घंटों में बड़ी सफलता हासिल की है। खमतराई इलाके से अगवा किए गए ट्रांसपोर्टर प्रतीक राय को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अहरौरा इलाके से सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने काली स्कॉर्पियो को रोककर तीन कथित अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को रायपुर लाने के लिए पुलिस टीम उत्तर प्रदेश रवाना हो गई है। रात 9 बजे मिली शिकायत, तुरंत एक्टिव हुई पुलिस जानकारी के मुताबिक, 2 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:20 बजे प्रतीक राय अपने फ्लैट पर खाना खाने पहुंचे थे। वह […]



