राजा रघुवंशी हत्याकांड: शिलांग कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत
शिलांग। मेघालय की राजधानी शिलांग में स्थित अदालत ने चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अहम फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी है। कई महीनों से जेल में बंद सोनम को चौथी जमानत याचिका पर राहत मिली है, जबकि इससे पहले उसकी तीन याचिकाएं खारिज हो चुकी थीं।इस फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने गहरा आक्रोश और निराशा जताई है। कई महीनों से न्यायिक हिरासत में थी सोनम इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़े इस मामले में मंगलवार को शिलांग कोर्ट ने फैसला सुनाया। मृतक के भाई विपिन रघुवंशी ने जमानत मिलने की पुष्टि की है। सोनम पर अपने पति राजा रघुवंशी […]



