बलरामपुर-रामानुजगंज को जल्द मिलेगी बायपास की सौगात, नितिन गडकरी ने DPR तैयार करने दिए निर्देश

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर और रामानुजगंज शहरों को जल्द ही 4-लेन बायपास की सौगात मिल सकती है। आदिम जाति विकास मंत्री और रामानुजगंज विधायक रामविचार नेताम ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर दोनों शहरों के लिए बायपास निर्माण की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए अधिकारियों को शीघ्र डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बलरामपुर में 10 और रामानुजगंज में 8 किमी का बायपास मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय मंत्री के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-343 पर बलरामपुर और रामानुजगंज शहरों के लिए 4-लेन बायपास निर्माण का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव के मुताबिक, बलरामपुर […]

भरपूर खाद-बीज, डीबीटी से हजारों करोड़ की सहायता… कृषि क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

  ० कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले- किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आधुनिक बनाने पर सरकार का फोकस; खाद-बीज, सिंचाई, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन में तेज प्रगति का दावा रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषि क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों का ब्यौरा पेश करते हुए दावा किया है कि राज्य में किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए आर्थिक सहायता, आधुनिक खेती, सिंचाई, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। शुक्रवार को आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में कृषि मंत्री रामविचार नेताम और कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने विभागीय उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। 98 फीसदी […]

किसानों के हक के लिए मंत्री रामविचार नेताम का ऐतिहासिक कदम : 28 करोड़ के बैंक घोटाले की अब ED करेगी जांच

  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम जी ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और किसानों के प्रति अपनी अटूट संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक साहसिक मिसाल पेश की है। सरगुजा संभाग के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, अंबिकापुर की शंकरगढ़ और कुसमी शाखाओं में हुए लगभग 28 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को मंत्री ने न केवल उजागर किया, बल्कि इसके दोषियों को ढूंढ निकालने का संकल्प पूर्ण किया है। किसानों के मसीहा बनकर उभरे मंत्री नेताम अपने क्षेत्र के किसानों […]

प्रकृति में जनजातीयों की अटूट आस्था, देवी-देवताओं के वास से जल जंगल का हो रहा संरक्षण व संवर्धन : मंत्री रामविचार नेताम

  ० कॉमन्स संवाद सम्मेलन में विशेषज्ञों ने सामुदायिक शासन पर दिया जोर ० छत्तीसगढ़ कॉमन्स क्विनिंग’ के समापन समारोह में शामिल हुए मंत्री नेताम रायपुर।आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि देश के लगभग सभी राज्यों में जनजातीय समुदाय के लोग निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार देश में 10 करोड़ से अधिक जनजातीय समुदाय हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीयों का जल, जंगल, जमीन, नदी-नालों और पहाड़ों में अटूट आस्था है। जनजातीय समुदाय पेड़ पौधों, नदी-नालों में देवी-देवताओं का वास मानते हैं और इन्ही संस्कृति और परंपराओं के कारण वनवासी समुदाय प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन में पहले पायदान पर है। मंत्री […]