छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले: 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा दाम; सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने, किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान, घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत जारी रखने और सरकारी कर्मचारियों व उनके आश्रितों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने सहित 19 प्रस्तावों को मंजूरी दी। इसके अलावा पर्यटन और अधोसंरचना विकास मिशन, नई रेल परियोजना, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और औद्योगिक निवेश से जुड़े अहम निर्णय भी लिए गए। 1. 15 नवंबर से धान खरीदी, 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा दाम कैबिनेट ने खरीफ विपणन […]



