सहकारिता सप्ताह : छत्तीसगढ़ की समृद्धि का जनआंदोलन
भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सहकारिता केवल एक आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि सामाजिक सहभागिता, आत्मनिर्भरता और सामूहिक विकास का सशक्त माध्यम है। “सहकार से समृद्धि” का मंत्र इसी सोच को अभिव्यक्त करता है कि विकास तभी सार्थक होगा, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। कृषि और वन संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन ने किसानों, वनवासियों, दुग्ध उत्पादकों, महिलाओं और ग्रामीण समुदायों के जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन लाया है। यही कारण है कि प्रदेश में 29 जून से 6 जुलाई तक मनाया जा रहा सहकारिता सप्ताह केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि सहकारी आंदोलन की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर विचार का महत्वपूर्ण […]



