Saif Ali Khan Property Case: नवाबी संपत्तियों की जांच तेज, EOW ने सैफ अली खान से मांगे 1,370 एकड़ जमीन के दस्तावेज
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्लाह खान की पत्नी आफताब जहां बेगम से जुड़ी संपत्तियों की जांच अब तेज हो गई है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने करीब 1,370 एकड़ जमीन से जुड़े मूल दस्तावेज मांगे हैं। इस जांच के दायरे में अभिनेता सैफ अली खान और पटौदी परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई प्रधानमंत्री कार्यालय और EOW महानिदेशक को मिली शिकायत के बाद की जा रही है। शिकायत में भोपाल की नवाबी संपत्तियों की खरीद-बिक्री और उनके स्वामित्व से जुड़े दस्तावेजों की जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने EOW को सौंपे दस्तावेज EOW भोपाल ने समाजसेवी अमिताभ अग्निहोत्री को […]



