छत्तीसगढ़ में अफसरशाही पर सांसदों का हमला, विजय बघेल ने दो निगम आयुक्तों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनप्रतिनिधियों और अफसरों के बीच टकराव बढ़ता नजर आ रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भी दो नगर निगम आयुक्तों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष विशेषाधिकार हनन (Breach of Privilege) की शिकायत दर्ज कराई है। सांसद का आरोप है कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठाते और जनहित के मामलों में सहयोग नहीं करते। छत्तीसगढ़ में ‘सांसद बनाम अफसरशाही’ का विवाद गहराता जा रहा है। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त राजीव कुमार पांडेय और भिलाई-चरोदा नगर निगम के वर्तमान आयुक्त डीएस राजपूत के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला […]