चार दिन बाद उफनते नाले से निकली कार, पूर्व सरपंच और पत्नी के शव बरामद, हाथों में हाथ थामे ली आखिरी सांसें

० सारंगढ़-बिलाईगढ़ के माधोपली में दर्दनाक हादसा, NDRF-SDRF और गोताखोरों के संयुक्त अभियान से मिली सफलता सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में उफनते लाट नाला में बही कार को चार दिन बाद बरामद कर लिया गया। कार के अंदर ग्राम घोटला बड़े के पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी के शव मिले। लगातार चार दिनों तक चले चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद NDRF, SDRF, DDRF, पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों और पंजाब से आई गोताखोर टीम ने यह सफलता हासिल की। उफनते नाले में बह गई थी कार जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 5:30 बजे सारंगढ़-बरमकेला मार्ग स्थित माधोपली पुल के पास लाट नाला तेज बारिश के कारण उफान पर […]

सारंगढ़ में बड़ा हादसा: उफनती नदी में बही कार, पूर्व सरपंच और पत्नी लापता; युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी

  ० माधोपाली पुल पर तेज बहाव के बीच कार हुई अनियंत्रित, पुलिस-प्रशासन और गोताखोरों की संयुक्त टीम तलाश में जुटी सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। माधोपाली पुल पर तेज बहाव के बीच कार नदी में बह गई, जिसमें सवार घोटलाबड़े गांव के पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी सविता पटेल लापता हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच रविवार को माधोपाली पुल पर एक दर्दनाक हादसा हो […]