MP Accident : सतना में बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, 20 छात्र सवार होने की सूचना; 2 की हालत गंभीर
सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र में गुरुवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा दुदुआर गांव के पास हुआ। वैन में करीब 19 से 20 बच्चे सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया। हादसे में कई बच्चों के घायल होने की जानकारी है। घायलों में से दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें […]



