30 जुलाई से शुरू होगा सावन, पहले सोमवार पर रुद्राभिषेक और प्रदोष काल में शिव पूजा का विशेष महत्व
धर्म डेस्क। हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इस पूरे महीने श्रद्धापूर्वक शिव पूजा और सोमवार व्रत करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है तथा जीवन की अनेक बाधाएं दूर होती हैं। इस वर्ष सावन की शुरुआत 30 जुलाई से होगी और समापन 28 अगस्त को होगा। इस बार सावन में कुल चार सोमवार पड़ेंगे, जिनमें पहला सोमवार 3 अगस्त को रहेगा। सावन के पहले सोमवार के शुभ मुहूर्त सावन सोमवार पर प्रातःकाल शिवलिंग पर जलाभिषेक करना और प्रदोष काल में भगवान शिव की विशेष पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। सुबह के […]



