SECL में ‘माइन सेफ्टी एंड माइंड सेफ्टी’ कार्यक्रम आयोजित, मानसिक सुरक्षा को बताया सुरक्षित खदान की सबसे मजबूत नींव
० ‘SECL – इनर एक्सीलेंस सीरीज़’ का शुभारंभ, कर्मचारियों को सकारात्मक सोच, मेडिटेशन और सुरक्षित कार्य संस्कृति का दिया संदेश बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) मुख्यालय में “सुरक्षित मन, सुरक्षित खदान” विषय पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में कर्मचारियों के मानसिक सशक्तिकरण, सुरक्षित कार्य संस्कृति और व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय अभियान “पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि खदानों की सुरक्षा केवल आधुनिक तकनीक से नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सकारात्मक और संतुलित मानसिक दृष्टिकोण से भी सुनिश्चित होती है। इस अवसर पर कर्मचारियों के व्यक्तित्व विकास और कार्यस्थल पर उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “SECL […]


