एसईसीएल मुख्यालय में “समर कैंप 2026” का शुभारंभ, बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु 21 दिवसीय रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद पहल

  बिलासपुर। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा कर्मचारियों के बच्चों के लिए आयोजित बहुप्रतीक्षित “एसईसीएल समर कैंप 2026” का शुभारंभ आज एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल वसंत विहार, बिलासपुर में आयोजित उद्घाटन समारोह के साथ “21 डेज़ ऑफ फन, फिटनेस एंड लर्निंग” थीम पर आधारित इस 21 दिवसीय समर कैंप की शुरुआत हुई। यह कैंप 18 मई 2026 से 10 जून 2026 तक एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय के विभागाध्यक्षगण, जेसीसी प्रतिनिधि, वेलफेयर कमेटी, […]

पेलमा परियोजना को प्रभावित ग्राम सभाओं का समर्थन, विकास, रोजगार एवं मुआवजे के पक्ष में ग्रामीणों ने जताई सहमति

० एसईसीएल ने कहा – केलो नदी के प्राकृतिक प्रवाह से कोई छेड़छाड़ नहीं, पारदर्शी पुनर्वास एवं स्थानीय हित सर्वोच्च प्राथमिकता रायगढ़। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की पेलमा खुली खदान परियोजना के अंतर्गत प्रभावित ग्रामों में विधिवत ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को परियोजना से संबंधित सभी तथ्यों एवं प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। चर्चा के पश्चात ग्राम सभाओं द्वारा सर्वसम्मति से परियोजना के पक्ष में प्रस्ताव पारित करते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्रदान किया गया। परियोजना हेतु आवश्यक वन भूमि हस्तांतरण के संबंध में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2008 (FRA) के प्रावधानों […]

कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे एसईसीएल के पूर्व जीएम अरुण कुमार त्यागी की मौत

कोरबा। कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। नेशनल हाईवे-130 पर चोटिया क्षेत्र के पास हुए भीषण सड़क हादसे में अरुण कुमार त्यागी की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक,एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी को हाल ही में निर्देशक तकनीकी (डीटी) पद पर पदोन्नति मिली थी। वह नई जिम्मेदारी संभालने के लिए कार से सिंगरौली जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार आगे चल रहे पार्सल वाहन से टकरा गई। हादसा बांगो थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरुण त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने […]

हमारे श्रमिक हैं राष्ट्र के ऊर्जा प्रहरी : हरीश दुहन

० एसईसीएल मुख्यालय में खनिक दिवस समारोह बिलासपुर। South Eastern Coalfields Limited मुख्यालय, बिलासपुर में 1 मई 2026 को खनिक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, इसके बाद कोल इंडिया का कॉर्पोरेट गीत प्रस्तुत किया गया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा वंदे मातरम् गान हुआ। शहीद श्रमिकों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। संकल्प का पठन अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन द्वारा किया गया, जिसे सभी उपस्थितों ने दोहराया। इसके बाद अतिथियों एवं विभिन्न समितियों के सदस्यों का सम्मान किया गया। स्वागत उद्बोधन महाप्रबंधक […]

एसईसीएल सीवीओ हिमांशु जैन ने मुख्य सतर्कता अधिकारी, एमसीएल का अतिरिक्त प्रभार संभाला

  बिलासपुर। भारतीय रेलवे सेवा (Indian Railway Service of Signal Engineers – IRSSE) के वर्ष 2007 बैच के अधिकारी श्री हिमांशु जैन ने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) में मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है। वर्तमान में वे SECLमें CVO के रूप में कार्यरत हैं तथा इससे पूर्व उन्होंने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के CVO का भी अतिरिक्त पदभार सम्हाला है । श्री जैन ने एनआईटी रायपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार अभियांत्रिकी में स्वर्ण पदक के साथ स्नातक तथा आईआईटी बॉम्बे से एमटेक उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने वर्ष 2007 में संघ लोक सेवा आयोग की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 9 प्राप्त कर भारतीय […]

एसईसीएल मुख्यालय में “विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस – 2026” का आयोजन

  बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय प्रांगण में “विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस – 2026” के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस – 2026” की थीम – “आइए एक स्वस्थ मनो सामाजिक कार्य वातावरण सुनिश्चित करें” है। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन दवारा निदेशक (तकनीकी संचालन) एन फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन, निदेशक तकनीकी (योजना-परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र, विभीन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में सुरक्षा ध्वज फहराकर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, विभीन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ […]

भारत सरकार के मिशन कर्मयोगी – साधना सप्ताह में SECL को राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 10 में स्थान

  ० सीएमडी हरीश दुहन को क्षमता निर्माण आयोग द्वारा प्रशंसा-पत्र प्राप्त बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL), कोल इंडिया लिमिटेड की प्रमुख सहायक कंपनी, को मिशन कर्मयोगी – साधना सप्ताह 2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश के टॉप 10 परफॉर्मिंग संगठनों में स्थान प्राप्त हुआ है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग (Capacity Building Commission) द्वारा SECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) श्री हरीश दुहन को प्रशंसा-पत्र प्रेषित किया गया है। प्रशंसा-पत्र में SECL की सक्रिय सहभागिता, कोर्स पूर्णता में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा क्षमता निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की गई है । प्रशंसा-पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि […]

एसईसीएल इंदिरा विहार स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक नवीन दंत-रोग विभाग का शुभारंभ

  बिलासपुर । एसईसीएल द्वारा अपने कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए इंदिरा विहार स्वास्थ्य केंद्र में नवीन दंत-रोग विभाग का शुभारंभ किया गया। इस आधुनिक सुविधा का उद्घाटन एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) श्री हरीश दुहन के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में CMD हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल अपने कर्मियों एवं उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना एवं चिकित्सा सुविधाओं को और सशक्त बनाना कंपनी की प्राथमिकता रहेगी, […]

एसईसीएल में बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई

बिलासपुर। मंगलवार को एसईसीएल मुख्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन के मुख्य आतिथ्य, निदेशक तकनीकी (संचालन) एन. फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक(वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र के विशिष्ट आतिथ्य, विभिन्न विभागाध्यक्षों, विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधियों, एससी/एसटी एसोसिएशन, सिस्टा के पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं, बच्चों की उपस्थिति में मनाई गई। इस अवसर कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथियों के करकमलों से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुर्ननिर्मित स्थल का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने अपने संबोधन में कहा आज राष्ट्र के […]

एसईसीएल की मेजबानी में तीसरे कोल इंडिया एचआर/आईआर कॉन्क्लेव ‘उत्कर्ष 2026’ का हुआ उद्घाटन

  ० दो दिवसीय कॉन्क्लेव में जुटे हैं कोल इंडिया एवं अनुषंगी कंपनियों के एचआर अधिकारी, एचआर/आईआर से जुड़े विषयों पर होगा गहन मंथन बिलासपुर। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की मेजबानी में आयोजित दो दिवसीय कोल इंडिया एचआर/आईआर कॉन्क्लेव ‘उत्कर्ष 2026’ का उद्घाटन आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को एसईसीएल वसंत विहार स्थित वसंत क्लब में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस दो दिवसीय सम्मेलन में कोल इंडिया एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी मानव संसाधन एवं औद्योगिक संबंधों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन करेंगे। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि कोल इंडिया चेयरमैन श्री बी. साईराम ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि कोयला […]