अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर खत्म: ‘सेवा सेतु’ से घर बैठे मिल रही शासकीय सेवाएं, एक हफ्ते में मिला निवास प्रमाण पत्र
रायपुर। छत्तीसगढ़ में डिजिटल सुशासन की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया ‘सेवा सेतु’ पोर्टल आम नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं को आसान, पारदर्शी और समयबद्ध बना रहा है। अब लोग घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ निर्धारित समय-सीमा में प्राप्त कर रहे हैं। इस पहल की सफलता का उदाहरण कोरबा जिले की पोड़ी उपरोड़ा तहसील के सुतर्रा गांव की रहने वाली कुमारी निधि सेन हैं। उन्होंने निवास प्रमाण पत्र के लिए गांव के लोक सेवा केंद्र के माध्यम से सेवा सेतु पोर्टल पर आवेदन किया। आवश्यक दस्तावेजों और पटवारी प्रतिवेदन की प्रक्रिया […]



