7 घंटे की जटिल सर्जरी ने बदली युवक की जिंदगी, सिम्स के डॉक्टरों ने बचपन से बंद जबड़ा खोला

० 24 वर्षीय मुकेश निषाद को मिली बड़ी राहत, आयुष्मान योजना के तहत हुआ मुफ्त इलाज बिलासपुर। मुंगेली जिले के 24 वर्षीय मुकेश निषाद, जो बचपन से मुंह नहीं खोल पाने की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे, उन्हें सिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने सफल सर्जरी के जरिए नई जिंदगी दी है। करीब सात घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के बाद अब उनका मुंह धीरे-धीरे खुलने लगा है और वे सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक बचपन में लगी चोट के कारण मुकेश के जबड़े का जोड़ (TMJ) पूरी तरह जाम हो गया था। इसके चलते उनका निचला जबड़ा सामान्य रूप से विकसित नहीं हो पाया […]