SI भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप, कांग्रेस ने सरकार और पीएससी पर उठाए सवाल

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि परीक्षा परिणाम में सामने आए कुछ प्रतिभागियों के नाम भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करते हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 12 जुलाई 2026 को जारी सब-इंस्पेक्टर एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा (प्रारंभिक परीक्षा-2024) के परिणाम में ऐसे नाम शामिल हैं, जो संदेह पैदा करते हैं। उन्होंने दावा किया कि चयन सूची में “स्पेसरानी”, “न्यूज”, “तूफान” और […]