बलरामपुर में हाथियों का कहर: घरों में मचाई तबाही, ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट
० बारिश के बीच गांव में घुसे चार हाथियों का दल, जान बचाकर भाग रहे ग्रामीण पर किया हमला; वन विभाग ने दी तत्काल सहायता बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जंगली हाथियों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। राजपुर वन परिक्षेत्र के रेवतपुर ग्राम पंचायत के नवापारा में शुक्रवार देर रात चार हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव में घुसकर कई घरों को नुकसान पहुंचाया और इस दौरान जान बचाकर भाग रहे एक ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान बालम साय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात बारिश के बीच हाथियों का […]



