किसान से रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल, टेबल के नीचे गिन रहा था नोट; SDM ने किया सस्पेंड

  कोरबा। जिले में रिश्वतखोरी का एक और मामला सामने आया है, जहां किसान से पैसे लेते हुए एक पटवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी को निलंबित कर दिया है। मामला पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के पसान तहसील अंतर्गत पिपरिया हल्के का है। जानकारी के अनुसार पिपरिया और सिर्री हल्के के पटवारी विनोद अग्रवाल ने जमीन का वन पट्टा ऑनलाइन करने के लिए 5 हजार रुपये और फौती नामांतरण के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बताया जा रहा है कि काम करवाने के लिए परेशान किसान ने मजबूरी में पटवारी को रिश्वत […]