CGPSC घोटाला: जेल में बंद पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी की बिगड़ी तबीयत, पेसमेकर लगाया गया

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व चेयरमैन और रिटायर्ड IAS अधिकारी टामन सिंह सोनवानी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट, अंबेडकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। ब्रेडीकार्डिया की स्थिति बनने पर कराया गया भर्ती जानकारी के मुताबिक, 18 अगस्त को टामन सिंह सोनवानी की तबीयत अचानक खराब हुई थी। उन्हें ब्रेडीकार्डिया की समस्या हुई, जिसमें हृदय की धड़कन सामान्य से काफी धीमी हो जाती है। इसके बाद उन्हें तत्काल एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया। 24 घंटे […]