Telegram Down: दुनियाभर में ठप हुआ टेलीग्राम, भारत में 800+ शिकायतें; मैसेज भेजने से लेकर ऐप खोलने तक में दिक्कत

नई दिल्ली। लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram की सेवाएं मंगलवार सुबह अचानक प्रभावित हो गईं। भारत, अमेरिका और सिंगापुर समेत कई देशों में यूजर्स को ऐप एक्सेस करने, मैसेज भेजने और मैसेज रिसीव करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक आई तकनीकी दिक्कत के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शिकायतों की बाढ़ ला दी। भारत में सुबह 8:13 बजे बढ़ीं शिकायतें आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट Downdetector के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मंगलवार सुबह करीब 8:13 बजे Telegram को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं। इस दौरान 800 से ज्यादा यूजर्स ने ऐप के डाउन होने की रिपोर्ट की। कई यूजर्स ने बताया कि Telegram खुलने […]