रायपुर फैक्ट्री ब्लास्ट: 3 मजदूरों की मौत के बाद थ्री डी फैक्ट्री सील, मृतकों के परिजनों को 30-30 लाख मुआवजा

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित थ्री डी फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में तीन मजदूरों की मौत के बाद राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है, वहीं घटना की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मृतकों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट से हुआ हादसा प्रारंभिक जांच के अनुसार, उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में फेरो अलॉय का निर्माण किया जाता है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे फेरो एलॉय डिवीजन में संचालित फर्नेस में लान्सिंग के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो […]