Close

कांग्रेस की जनाधिकार रैली में हिस्सा लेने हुई बैठक

महासमुंद। रविवार को छग प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आयोजित जन अधिकार रैली में जिला प्रोफेशनल कांग्रेस महासमुंद जोर शोर से भाग लेगा। कांग्रेस आज छग खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन निर्देश एवम छग प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर के कुशल मार्गदर्शन में आज श्रीमती लक्ष्मी देवांगन के निवास में छग जीव जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर जी के विशेष उपस्थिति में बैठक संपन्न हुआ.

बैठक में आगामी 03जनवरी 2023 को आयोजित जन अधिकार रैली में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने हेतु चर्चा हुई. बैठक में रूपरेखा तैयार कर सर्किल अनुसार जबाबदारी दी गई.बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र चंद्राकर सागर डोंगरे गोपी पाटकर श्रीमती लक्ष्मी देवांगन स्नेहल चंद्राकर जावेद खान आदि उपस्थित थे.

scroll to top