Close

आज मौसम हुआ बेईमान :घने कोहरे के साथ हुई बारिश ने लोगों को कँपाया , अभी और बढ़ेगी ठंड

रायपुर। राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बुधवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। राजधानी रायपुर में हल्की भी बारिश हुई. जिससे यहां के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आस-पास के बाहरी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। बारिश के होने से राजधानी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

 

आने वाले एक दो दिनों में प्रदेश के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिससे अब और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा हैं। वहीं उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं से प्रदेश का तापमान और गिर गया है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का असर सबसे ज्यादा प्रदेश के उत्तरी भाग में देखने को मिल रहा है।

scroll to top