Close

गरियाबंद की पावन धरा में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारम्भ

 

गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद की पावन धरा में रामायणम् फाउंडेशन के संस्थापक राष्ट्रीय संत श्री शांतनु महाराज जी के सानिध्य में 5 जनवरी से 2 जनवरी तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ इसका शुभारंभ किया गया। दोपहर बाद नगर में गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। भक्ति गीत के साथ लोगो ने जयकारे लगाए। बता दे कि कलश यात्रा यज्ञ स्थल से दुर्गा मंदिर होते हुए शीतला मंदिर पहुँची। जहां मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन किया गया। फिर यहां से यात्रा वापस यज्ञ स्थल गांधी मैदान पर पहुंची। जहां पर विधिवत कलश स्थापित कराया गया।

आयोजनकर्ता ने बताया कि प्रतिदिन गांधी मैदान में दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा होगी। जिसमें 6 जनवरी शनिवार को शुकदेव आगमन, भागवत महात्म, परीक्षित प्रश्न, 7 जवारी रविवार को ध्रुव चरित्र एवम कपिल गीता, 8 जनवरी सोमवार को प्रह्लाद चरित्र एवम समुंद्र मंथन, 9 जनवरी मंगलवार को श्रीराम जन्मोत्सव, श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 10 जनवरी बुधवार को श्री कृष्ण बाल लीला (गोवर्धन पूजा), 11 जनवरी गुरुवार को रासलीला, गोपी- उद्धव संवाद, रुखमणि विवाह, तुलसी वर्षा, शोभायात्रा, 12 जनवरी को सुदामा चरित्र, परिक्षित मोक्ष, हवन गीतापाठ, पूर्णाहुति, महाप्रसाद भण्डारा होगा। वही 11 जनवरी को कथा उपरांत नगर में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

scroll to top