Close

सौर ऊर्जा संयंत्रों के प्रभावी संचालन क्रेडा को मिला स्काच आर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट

रायपुर। गैरपरंपरागत ऊर्जा स्त्रोतों के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार, ऊर्जा विभाग द्वारा एक नया आयाम स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के कुशल नेतृत्व में ऊर्जा विभाग अंतर्गत राज्य की स्टेट नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण ¼क्रेडा) को प्रदेश में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों के प्रभावी संचालन] संधारण एवं रख&रखाव प्रणाली हेतु स्काच आर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान क्रेडा को उसके दक्ष एवं मजबूत संचालन] संधारण प्रणाली के कारण दिया गया है। क्रेडा द्वारा लगभग दो लाख इक्यासी हजार से अधिक सौर ऊर्जा संयंत्रों का प्रभावी संधारण एव रख-रखाव कर वर्ष में औसतन 94 से 95 प्रतिशत तक संयंत्रों की कार्यशीलता सुनिश्चित की जा रही है।


क्रेडा की तरफ से ऑनलाईन स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट राजेश सिंह राणा (आई-ए-एस.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा द्वारा अन्य क्रेडा अधिकारियों की उपस्थिति में प्राप्त किया गया है।

scroll to top