Close

BREAKING:जशपुर: तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी , कई यात्री गंभीर रूप से घायल

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तीर्थयात्रियों से भरी हुई बस पलटने से अनेक यात्री घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दो बसों में सवार होकर यात्री तीर्थ के लिए निकले थे। इनमें से एक बस हादसे का श‍िकार हो गई। जिसमें में 48 लोग सवार थे जिनमें 8 को चोट आई। उपचार के लिए श्रद्धालुओं को कुनकुरी रेफर किया गया है। बता दें कि बस तीर्थयात्रियों को लेकर बनारस से चंद्रपुर की ओर जा रही थी।

सभी तीर्थयात्री मेतरा जिले के काशी विश्वनाथ के दर्शन करके सभी चंद्रपुर जा रहे थे। यह घटना तपकरा थाना के सिंगीबहार की है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया और यात्रियों की चीखपुकार माहौल में गूंजने लगी। बस पलटने के बाद कड़ाके की ठंड में यात्री मदद की गुहार लगाते रहे। आसपास के लोगों ने बस पलटते ही बचाव कार्य आरंभ किया और लोगों को आवश्‍यक मदद पहुंचाई।

 

scroll to top