Close

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को केंद्रीय संगठन ने उन्हें बड़ी जवाबदारी सौंपी है जिसके लिए वे आज शाम क दिल्ली रवाना हो रहे हैं। दरअसल 26 जनवरी को वे भाजपा के केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली में झंडा फहराएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा पारिवारिक कार्य के कारण इस दिन उपस्थित नहीं हैं, ऐसे में डॉ, रमन सिंह को ये जिम्मेदारी दी गई है।गौरतलब है कि डॉ. रमन सिंह 15 वर्षों तक प्रदेश के मुखिया रहे हैं. बतौर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में उनके द्वारा ध्वजारोहण करना उनके लिए बेहद सम्मान की बात है।

scroll to top