Close

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व में महाधिवेशन की तैयारी के लिए हुई बैठक

रायपुर। कांग्रेस के 85वें अधिवेशन की तैयारी की दो महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा आज मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने स्वागत भाषण देते हुये कहा कि मंगलवार को राजीव भवन में 85वां महाअधिवेशन के बारे में बैठक रखी गयी है। हमारे लिये छत्तीसगढ़वासियों के लिये सौभाग्य की बात है कि आजादी के इतने सालो बाद हमारे यहां छत्तीसगढ़ रायपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। केन्द्रीय नेतृत्व और जिन्होंने हमे यहां कार्यक्रम दिया है।

प्रदेश कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि सीडब्लूसी की मीटिंग हुई उसमें 85वां महाअधिवेशन के बारे में विचार विमर्श हुआ। हमारी ही पार्टी है जिसमें नीचे से लेकर उपर तक मेम्बरशीप होती है। बहुत लंबी प्रक्रिया चलती है। ब्लाक जिला तक का चयन होता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में अधिवेशन की बहुत बड़ी चुनौती स्वीकार किया है। कांग्रेस पार्टी नहीं पूरा देश देख रहा है कि यहां छत्तीसगढ़ में महाअधिवेशन होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ में बहुत शानदार महाअधिवेशन होगा। सभी मंत्री व मंत्रीगण, विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, समस्त कांग्रेसजन सभी की जिम्मेवारी है।

10 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के सलाहकार सफल ,प्रभारी सचिव वामची रेड्डी, प्रभारी सचिवगण डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, विजय जांगीर एवं मंत्रीगण की उपस्थिति में संपन्न हुयी। पूरे देश भर से लेकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित लगभग 10 हजार से ज्यादा लोग और एआईसीसी, पीसीसी डेलीगेट्स सभी लोग छत्तीसगढ़ में आयोजित महाअधिवेशन में शामिल होंगे।
सभी को एक साथ मिलकर काम करना है तभी यह महाअधिवेशन सफल साबित होगा। व्यवस्था करना सभी की बड़ी जिम्मेदारी है एक-एक को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है। ये महाअधिवेशन हम सबके लिये बहुत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की अध्यक्षता में यह 85वां महाअधिवेशन होगा। पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का मार्गदर्शन होगा। पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूरे देश में जो भारत जोड़ो यात्रा से लोगो को जोड़ने का काम किया। पूरे देश भर से 10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे।

 

scroll to top