Close

मंत्री नेताम ने केंद्रीय कृषि मंत्री मुण्डा को 1100 करोड़ रुपए का प्रस्ताव सौंपा…छत्तीसगढ़ में मक्के से बनेगा इथेनॉल !

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं जनजाति मंत्री अर्जुन मुण्डा से मुलाकात की। इस दौरान नेताम ने प्रदेश में मक्का से इथेनॉल बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही छत्तीसगढ़ के किसानों की आय दोगुनी करने पर चिंता व्यक्त कर विस्तार से बातचीत की। उन्होंने बताया कि प्रदेश के किसानों को धान के बदले अन्य लघु धान्य फसलों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मंत्री नेताम ने ड्रोन पद्धति, सामुदायिक वानिकी, लघु उद्योग के लिए छोटे-छोटे यूनिट्स और मैक्नाईजेशन के लिए 1100 करोड़ रुपए का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री को सौंपा। केंद्रीय मंत्री मुण्डा ने आश्वस्त किया कि इसे जल्द से जल्द अनुमोदित करने निर्देश किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्ताव स्वीकृत होने से प्रदेश में मक्का के फसलों को बढ़ावा मिलेगा। प्रत्येक वर्ष मक्का के 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल बढ़ने की संभावना है। इससे लगभग हर वर्ष 1,45,000 हेक्टेयर मिलेट की खेती कराया जा सकेगा। मुलाकात के दौरान पीएम प्रणाम योजना और नैनो उर्वरक, मैक्नाईजेशन को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई। मंत्री नेताम ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा को बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों की उन्नति के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता को किए गए वादों को पूरा करने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में किसानों से 145 लाख मीट्रिक टन धान प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी है। किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा मोदी की गारंटी के अनुरूप अंतर की राशि जल्द प्रदान किया जाएगा।

scroll to top