Close

भिलाई मर्डर केस : महिला की मौत का खुला राज, प्रेमी ने ही की थी हत्या

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या का कारण अवैध प्रेम संबध था। जिसकी वजह से मृतिका के प्रेमी ने ही उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। और शव की पहचान न हो सके। इसलिए उसने शव का चेहरा और अन्य हिस्से को जला दिया था।

जामुल के ग्राम ढौर के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के खार में एक अज्ञात महिला के शव पड़े होने की जानकारी पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची पुलिस ने प्रथम दृष्टया ही इस मामले को हत्या से मानकर जांच शुरू कर दी थी। महिला का शव चहेरा जला था। जिसके कारण पहले तो उसको पहचान भी नही हो पा रही थी। लेकिन जब साक्ष्य और कुछ गवाह पुलिस के हाथ लगे। जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिनाख्त मधुबाला जांगड़े घासीदास नगर के रूप में हुई मृतिका महिला का जितेंद्र वर्मा से प्रेम संबध था। आरोपी की एक अन्य महिला से भी प्रेम संबध था। जिसके कारण इस महिला ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था। घटना के पूर्व मृतिका महिला अपने पति से मिलने गई थी और महिला ने आरोपी को प्रेमिका के साथ गाली गलौज की थी जिसे आरोपी गुस्सा में आकर आरोपी ने मधुबाला को मारने की योजना बनाई। आरोपी जितेन्द्र वर्मा ने योजना के तहत मृतिका मधुबाला को मिलने के बहाने बनाकर स्कूटी में बिठाकर सुनसान खार ले गया। जहां आरोपी ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। और बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव की पहचान छुपाने के लिए महिला के शव को जला दिया।

दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने महिला के हत्या के मामले का खुलासा करते हुऐ बताया कि मृतिका महिला पहले से ही शादीशुदा थी। जो की दो महीने पूर्व आरोपी के प्रेमजाल में फंस गई थी।इसी तरह से आरोपी की भी एक अन्य महिला से संबध थे। घटना के दिन आरोपी ने महिला को घूमने जाने के बहाने से बुलाकर सुनसान जगह पर लेकर दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या कर फरार हो गया था पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

scroll to top