Close

रायपुर एयरपोर्ट पर तस्कर गिरफ्तार : 67 लाख के सोने की शातिर तरीके से तस्करी, ऐसा हुआ खुलासा

रायपुर। रायपुर के विवेकानंद एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करते हुए एक यात्री गिरफ्तार हुआ है। आरोपी सोने का पेस्ट बनाकर तस्करी कर रहा था। लेकिन डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) की टीम को इसकी खबर लग गई और आरोपी पकड़ा गया। गिरफ्तार यात्री से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी इंडिगो की शारजाह से वाया लखनऊ जाने वाली फ्लाइट से सफर कर रहा था। जांच के दौरान यात्री से 1 किलो 160 ग्राम सोने का पेस्ट जब्त किया गया है। जब्त सोने की कीमत 67 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। डीआरआई रायपुर अब तक 7 सोने के तस्करों की गिरफ्तारी कर चुकी है। आरोपियों से करीब 11 किलो सोना जब्त की गई है।

scroll to top