Close

पति ने टंगिया मारकर की पत्नी की हत्या, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

धमतरी। धमतरी जिले के ग्राम पिपरछेड़ी में पति ने पत्नी की टंगिया से वार कर हत्या कर दी और जाकर थाना में सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव के पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरछेड़ी निवासी अर्जुन देशमुख 57वर्ष ने गुरुवार सुबह अपनी पत्नी शारदा देशमुख के गले में टंगिया से वार कर हत्या कर दी। पुत्र लालजी देशमुख ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है और घर से सुबह निकल गया था। भाई भी काम पर चला गया था। उसकी पत्नी रोजगार गारंटी में काम के लिए गई हुई थी।घर पर माता-पिता दोनों ही थे।

लगभग 10 बजे बेटी काम से जब लौटी तो देखा कि मां खून से लथपथ पड़ी हुई थी। तब बाकी लोगों को सूचना दी गई। जानकारी मिली कि उसके पिता थाना में जाकर सरेंडर कर दिए हैं। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। उनके पिता 1 महीने से रोजाना शराब का सेवन कर रहे थे। शव को रक्तदान एंबुलेंस से शिवा प्रधान ने जिला अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में अर्जुनी थाना प्रभारी गगन बाजपेयी ने बताया कि अर्जुन देशमुख ने अपनी पत्नी शारदा देशमुख की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कारण स्पष्ट नहीं है, पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

scroll to top