Close

लोकसभा चुनाव घोषणा पत्र के पहले विकसित भारत संकल्प पत्र के माध्यम से भाजपा एक करोड़ से अधिक लोगो से लेगी सुझाव

० अभियान को लेकर कांन्फ्रेस में जिलाध्यक्ष राजेश साहू व महामंत्री अनिल चंद्राकर ने साझा की जानकारी

गरियाबंद। लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान के तहत देश के एक करोड़ से अधिक लोगो से विभिन्न माध्यमो से सुझाव एकत्रित करेगी। इस अभियान के तहत गरियाबंद जिले में भी अधिक से अधिक लोगो से सुझाव प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू एवं जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने साझा प्रेसनोट जारी कर बताया कि शनिवार से भाजपा ने संकल्प पत्र सुझाव अभियान की शुरूआत कर दी है। चुनावी घोषणा पत्र हेतु सुझाव लेने भाजपा आम जनता के बीच पहुॅचेगी। अभियान को लेकर सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी सहित जिले एवं मंडल के पदाधिकारियो को जिम्मेदारी दी गई है। प्रथम चरण में 27 फरवरी से 15 मार्च तक विकसित भारत कोहोर्ट मिलन एवं संवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न संस्थाओं के ज्ञापन एवं सुझाव लिये जायेगे। विभिन्न जनसंपर्क गतिविधियों के माध्मय से जनप्रतिनिधि आम जनता से सीधा संवाद करेंगे। वही इस बीच 08 से 10 मार्च तक सभी भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तरीय जनसंपर्क अभियान में घर-घर पहुॅच जनता से सुझाव एकत्रित करेंगे। प्रकोष्ठो के द्वारा जिला स्तरीय गोष्ठी एवं विधानसभा स्तर पर छोटी बैठक आयोजित करेंगे।

उन्होने बताया कि जनसम्पर्क गतिविधियो में सीधा संवाद के अलावा भाजपा डिजिटल माध्यम का भी उपयोग करेगी। पार्टी नमो एप्प और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो के माध्यम से भी सुझाव एकत्रित करेंगी। वही इसके साथ आम जनता हेतु मिस्डकाल नंबर (909090-2024) भी जारी किया गया है। इसके मिस्डकाल कर अपना सुझाव दे सकते है। वही पार्टी जिले के विभिन्न स्थानो में सुझाव पेटी भी रखेगी। जिसके माध्मय से आम जनता, पार्टी कार्यकर्ता सहित प्रत्येक वर्ग अपने सुझाव पहुॅचा सकते है। द्वय पदाधिकारियो ने बताया कि भारत विकसित संकल्प पत्र सुझाव अभियान काफी महत्वपूर्ण अभियान है इसके लिए जिले, मंडल एवं बुथ स्तर तक टीम बनाकर जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि यह अभियान सफल हो सके और आम जनता के अधिक से अधिक सुझाव पार्टी संगठन के केन्द्रीय नेतृत्व तक पहुॅच सके।

scroll to top