Close

WPL आज से: गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जायेगा पहला मैच

मुंबई।वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत आज से शुरू हो रहा है। लीग के पहले सीजन में कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं पूरे टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। सीजन की शुरुआत से पहले एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। सीजन की पहली भिड़ंत गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच होना है।टूर्नामेंट में पहले लीग राउंड के मैच खेले जाएंगे, उसके बाद एलिमिनेटर और फिर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
टूर्नामेंट में पहले लीग राउंड के मैच खेले जाएंगे, उसके बाद एलिमिनेटर और फिर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

WPL 2023 का पहला मैच डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी के मैदान पर, मुंबई में खेला जाएगा।

कब शुरू होगी WPL 2023 की ओपनिंग सेरेमनी?

WPL की ओपनिंग सेरेमनी चार मार्च, शाम 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी।

कब खेला जाएगा WPL 2023 में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस महिला के बीच मुकाबला?

गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैट शनिवार, चार मार्च को खेला जाएगा।

किस समय शुरू होगा WPL 2023 में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला?

गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच की शुरुआत शाम 7 बजे होगा जबकि टॉस का समय 7 बजे का है।

scroll to top