Close

कवर्धा : सागौन प्लांट में लगी भीषण आग , 4 -5 किमी तक फ़ैल चुकी है आग

कवर्धा। कबीरधाम जिला के वन विकास निगम पंडरिया पूर्व के मुनमुना जंगल अंतर्गत सागौन के प्लांट में आग लग गई। जिसमें लगभग 4-5 किमी तक आग फ़ैल गई है , जिससे सागौन के बेशकीमती पेड़ आग की चपेट में आ गए हैं।

आग की लपटें बहुत तेजी से फैल रही है। सागौन के नए पौधों के साथ-साथ सैकड़ों बेशकीमती बड़े वृक्षों को भी अपने चपेट में ले लिया है। लगभग 4 से 5 किलोमीटर तक जंगल में फैली आग धू-धूकर जल रही है, लेकिन वन विकास निगम की ओर से आग को बुझाने कोई प्रयास नही किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

scroll to top