Close

आज का पंचांग 14 मार्च : आज मीन संक्रांति, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 24, शक संवत 1945, फाल्गुन शुक्ल, पंचमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 01, रमजान 03, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 मार्च सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतुः।

राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। पंचमी तिथि रात्रि 11 बजकर 27 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र सायं 04 बजकर 56 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग रात्रि 10 बजे तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। बव करण मध्याह्न 12 बजकर 27 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 10 बजकर 40 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार चैत्र संक्रांति, मुहूर्त 15, पुण्यकाल संक्रांति सूर्योदय के बाद, याज्ञवल्क्य जयंती।

सूर्योदय का समय 14 मार्च 2024 : सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 14 मार्च 2024 : शाम 6 बजकर 29 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 14 मार्च 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 55 मिनट से 5 बजकर 43 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 54 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 51 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 31 मिनट से 8 बजकर 1 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 14 मार्च 2024 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 10 बजकर 31 मिनट से 11 बजकर 19 मिनट तक। इसके बाद 3 बजकर 18 मिनट से 4 बजकर 6 मिनट तक।

आज का उपाय : चने की दाल भगवान विष्णु के मंदिर में दान कर दें।

scroll to top