Close

आज का राशिफल 14 मार्च : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मीन संक्रांति का दिन

राशिफल के अनुसार, आज यानी 14 मार्च 2024, गुरुवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज के दिन कुछ राशियों को स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिलेगा, तो वहीं कुछ राशियों के जातक कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहेगा, आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। विरोधी भी आपके पक्ष में नजर आएंगे, जिस कारण आपका हर काम सहजता से पूर्ण होने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज आप कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्गों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। कोई पुराना या बड़ा काम हाथ से छूट सकता है। परिवार में पत्नी और बच्चों से मतभेद हो सकते हैं, आज कोई भी डिसीजन न लें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा व कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज के दिन आप किसी बात विवाद में फंस सकते हैं। आपका कोई विशेष कार्य में रुकावट आ सकती है, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा आदि पर जाने का योग बनेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा, परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं, परिवार में माहौल आप के विपरीत रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में आज आपको विजय मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, नए सहयोगी मिलेंगे। कोई नया कार्य शुरू हो सकता है। परिवार के साथ आनंद के क्षण आज बिताएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आपका मन अशांत रह सकता है। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर की यात्रा आदि भी करना पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में साझेदारों से सतर्क रहें, परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा रहे हैं, तो अपने सामान की हिफाजत करें। नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है, इस कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। किसी नए कार्य की कार्य योजना बन सकती है। परिवार में पैतृक संपत्ति आदि को लेकर कोर्ट-कचहरी जाना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन बहुत भागदौड़ से भरा रहेगा। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का व्यवहार अच्छा रहेगा। आपको अपने मित्रों से आर्थिक सहयोग आज मिल सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण पकड़ सकते हैं, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती है। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप जिस कार्य के विषय में प्रयासरत हैं, आपका वह कार्य आज बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी पहुंचा सकते हैं। साथ ही आपके सहयोगी लोगों से विवाद हो सकता है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं।

scroll to top