Close

CORONA NEWS: बिलासपुर में 43 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत, बेटा भी पॉजिटिव, इलाके में हड़कंप

बिलासपुर। 6 महीने बाद कोरोना वायरस से मौत होने से बिलासपुर में हड़कंप मच गया। मृतक ‌43 वर्षीय महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन वेंटिलेटर में ले जाने के बाद उसका कोविड संक्रमण का टेस्ट कराया गया। फिर महिला की मौत हो गई.महिला का बेटा भी कोविड पॉजिटिव पाया गया है।
जानकारी के मुताबिक व्यापार विहार स्थित श्रीराम टावर की उक्त 43 साल की महिला को लंग्स में इंफेक्शन था। साथ ही वह ब्लड प्रेशर और शुगर से भी पीड़ित थी। घर में कुछ दिन तक इलाज चलने के बाद उसे 10 दिन पहले व्यापार विहार के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। तबीयत ज्यादा खराब होने पर 17 मार्च को उसे वेंटिलेटर में रख दिया गया था। 18 मार्च की शाम को उसकी मौत हो गई। वेंटिलेटर पर रखने के बाद उसका कोई टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था। मृत्यु के पश्चात आई रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।इसके बाद श्रीराम टावर और आसपास के लोगों के भी बीमार और लक्षण वाले व्यक्तियों का सैंपल लिया गया हैइसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। परिवार के अन्य सदस्यों का भी टेस्ट कराया गया तो उसके बेटे को भी संक्रमित पाया गया।

scroll to top