Close

आज का इतिहास 21 मार्च : आज ही के दिन 1977 में इमरजेंसी के खात्मे का हुआ था ऐलान

मार्च की 21 तारीख भारतीय इतिहास में इमरजेंसी के खात्मे के लिए जानी जाती है। इंदिरा गांधी की तरफ से देश पर थोपी गई इमरजेंसी करीब 2 साल बाद आज ही के दिन 1977 में हटाई गई थी। इंदिरा गांधी सरकार ने 25 जून 1975 की आधी रात को इमरजेंसी का ऐलान किया था। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अनुरोध पर संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत देश में आपातकाल की घोषणा की थी। इसे आजाद भारत का सबसे विवादास्पद दौर भी माना जाता है। इसके अलावा 21 मार्च 1954 को फिल्मफेयर अवॉर्ड की भी शुरुआत हुई थी।

1349: जर्मनी के एरफर्ट शहर में ब्लैक डेथ दंगों में तीन हजार यहूदियों का कत्ल कर दिया गया।

1413: हेनरी पंचम को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।
1791: ब्रिटिश सेना ने बेंगलुरू को टीपू सुल्तान से छीन लिया।

1836: कोलकाता में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है।

1857: जापान की राजधानी टोक्यो में आए विध्वंसक भूकंप में करीब एक लाख सात हजार लोगों की मौत हो गई।

1858: लखनऊ में अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की मशाल जलाने वाले सिपाहियों ने आत्मसमर्पण किया।

1887: बम्बई में प्रार्थना समाज की स्थापना।

1954: पहले फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह का आयोजन।

1916: शहनाईवादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां का जन्म।

1977: जून 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल को समाप्त किया गया।

1978: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का जन्‍म।

2006: ट्विटर के सह संस्थापक जैक डोरसी ने पहला सार्वजनिक ट्वीट भेजा, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘जस्ट सेटिंग अप माई ट्विटर।’

scroll to top