Close

दिल्ली : मॉर्टिन ने ली एक परिवार के 6 लोगों की जान, मच्छर भगाने जलाकर सोए थे,तकिए ने पकड़ी आग

नई दिल्ली।दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट इलाके में एक साथ 6 लोगों की मौत की खबर से सनसनी फैल गई । नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक घर में गुरुवार रात परिवार के 8 लोगों में से 6 की दम घुटने से मौत हो गई। मौत की वजह मच्छर भगाने वाले मॉर्टिन को बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया गया कि कॉइल के कारण तकिए में आग लग गई जिस वजह से दो लोगों की जलने से वहीं बाकी 4 की दम घुटने से मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें आज सुबह 9 बजे के करीब एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि मच्छी मार्केट शास्त्री पार्क के पास एख घर में आग लग गई है। पुलिस ने सूचना पाते ही घटनास्थल की ओर रुख किया। वहां देखने पर पता चला कि घर के सभी 9 सदस्य बेसुध अवस्था में पड़े हैं। उन्हें तुरंत ही पास के जग प्रवेश चंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने 9 में से 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में 4 वयस्क पुरुष, 1 वयस्क महिला और एक बच्चा शामिल है जिसकी उम्र डेढ़ साल बताई जा रही है।

scroll to top