Close

छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण की जानकारी लेने गांव में घर घर दी जा रही दस्तक

० 1 अप्रैल से शुरू हुआ सर्वे का कार्य

जांजगीर चांपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुसार जिले में 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण शुरू किया गया है। इसको लेकर 1 अप्रैल से सर्वेकर्ताओं के द्वारा छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक का सर्वे करते हुए गांव के घर-घर में परिवार में दस्तक दी जा रही है। परिवार की जानकारी ऑनलाइन ऐप के माध्यम से एवं प्रपत्र में दर्ज की जा रही है।

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने बताया कि जिले में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से सर्वे का कार्य ग्राम पंचायत स्तर पर शुरू किया गया है। जांजगीर चांपा जिले की पांच जनपद पंचायत की 336 ग्राम पंचायत में 149 सुपरवाइजरों एवं 1168 प्रगणको एवं सक्ती जिला में चार जनपद पंचायत की 321 ग्राम पंचायतों में 84 सुपरवाइजरो एवं 1072प्रगणको के द्वारा सर्वे किया जा रहा है।

अपर कलेक्टर ने सर्वे का किया औचक निरीक्षण
अपर कलेक्टर  एस.पी.वैद्य ने छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का गंभीरतापूर्वक सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। 1 अप्रैल को शुरू हुए सर्वे का उन्होंने जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत पौना में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वे कर्ताओं के द्वारा ली जा रही परिवार की जानकारी को ऐप में दर्ज करने और प्रपत्र के माध्यम से लेने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत सीईओ श्री सत्यव्रत तिवारी मौजूद रहे। वही जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत जर्वे च में सर्वे का निरीक्षण किया। सभी जनपद पंचायत के गांव गांव में सर्वे का कार्य शुरू किया गया है। जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत भिलाई, बक्सरा, देवरी, महुदा ब में सर्वे टीम पहुंची और परिवार का सर्वे किया। नवागढ़ की ग्राम पंचायत दहिदा, हाथीटिकरा, सक्ती में केरीबंधा, बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत सोनाईडीह, जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत डोंगा कोहरोद में सर्वे कार्य प्रारंभ किया गया।

 

scroll to top