Close

सपा के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव को आज मिलेगा पद्मविभूषण ,अखिलेश यादव ग्रहण करेंगे सम्मान

लखनऊ।तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री, देश के रक्षा मंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्मविभूषण से सम्मानित किया जा रहा है। मुलायम सिंह के पुत्र और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मान ग्रहण करेंगे। इसके लिए अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली रवाना हो गए हैं। अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव भी मौके पर मौजूद रहेंगी।

राष्ट्रपति भवन में आज पद्म पुरस्कारों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ये कार्यक्रम शाम पांच बजे तय किया गया है। देश की सियासत में मुलायम सिंह यादव बड़ा नाम थे। मुलायम सिंह समर्थकों के बीच ‘नेता जी’ के नाम से मशहूर थे। उत्तर प्रदेश में उन्होंने समाजवाद की राजनीति को आगे बढ़ाया। इसी साल अक्टूबर में मुलायम यादव का निधन हुआ था। लोक कार्यों के लिए उन्हें पद्म विभूषण सम्मान दिया जा रहा है।

scroll to top