Close

डरा रहा कोरोना : प्रदेश में आज कोरोना के 102 नए मरीज, सबसे ज्यादा 25 मरीज रायपुर से

रायपुर। ​प्रदेश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर अपना सिर उठा रही है। आज प्रदेश के 10 जिलों से 102 नये कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जिसमें सबसे ज्यादा केसेस रायपुर में मिले हैं।

आज मिले 102 मरीजों के बाद अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों का आकंड़ा 323 हो गई है। आपको बता दें कि आज प्रदेश में कुल 1667 सैंपलों की जांच की गई है। जिसमें 102 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश आज पॉजेटिविटी रेट 6.12 पहुंच गया है।इन जिलों में मिले इतने मरीज छत्तीसगढ़ में आज रायपुर में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 25 संक्रमित मरीज मिले हैं, वहीं राजनांदगांव में 12, धमतरी 11, दुर्ग में 8, बिलासपुर में 9, कोंडगांव में 17, दंतेवाड़ा में 6, महासमुंद में 8 मरीज मिले हैं।

रायपुर में अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 80, धमतरी में 38, दुर्ग मं 38, राजनांदगांव में 37, बिलासपुर में 40, जांजगीर में 10, कोंडगांव में 31, कांकेर में 10 एक्टिव केस मिले हैं।

 

 

scroll to top