Close

बीजेपी ने आदिवासियों का शोषण किया, हजारों पेड़ काटे -हुपेंडी

रायपुर-आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी सरहुल उत्सव को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़िया बनकर दिखावा करने से कुछ नहीं होता है। राज्य के लोगों के लिए काम करना होगा।बीजेपी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए हुपेंडी ने कहा कि, भाजपा और कांग्रेस ने भोले-भाले आदिवासियों का शोषण किया है। गांव की तस्वीर केवल फोटो-पोस्टर में बदल रही है। वास्तव में नहीं। एक तरफ तो कांग्रेस सरकार सरहुल उत्सव में पर्यावरण बचाने के लिए अभियान चलाती है। वहीं दूसरी ओर हसदेव अभ्यारण्य को पूंजीपतियों को देकर छल कर रही है।कोमल हुपेंडी ने कहा, प्रदेश के आदिवासी धरती और प्रकृति की पूजा करते हैं। सभी आदिवासी लोग प्रकृति के साथ जीते हैं,प्रकृति के साथ नाचते गाते हैं और प्रकृति के बीच रहते है। हमारे पूर्वजों ने पर्यावरण संरक्षण को बहुत पहले ही समझ लिया था जिसके चलते प्रकृति को हमारी सांस्कृतिक परंपराओं में हमेशा जोड़े रखा। आदिवासी प्रकृति से सिर्फ उतना ही लेते हैं, जितनी उन्हें जरूरत होती है।आगे कहा कि, उदंती सीतानदी अभ्यारण्य में कई हजार पेड़ काट दिए गए। बस्तियां उजाड़ दी गई। लेकिन वहां पर प्रशासन नींद में सोता रहा। एक ओर कांग्रेस के नेता कहते हैं कि, आदिवासियों से पूरी दुनिया को प्रेरणा लेने की जरूरत है। लेकिन वे आदिवासियों से स्वयं नहीं सीखते हैं।

scroll to top