Close

कुसमुंडा खदान में हुआ बड़ा हादसा, कन्वेयर बेल्ट में फसने से मजदूर गंभीर रूप से हुआ घायल, कर्मचारियों ने किया खदान बंद

कोरबा।जिले से एक बड़ी खबर सामने सामने आई है। यहां कुसमुंडा खदान में सुबह काम करने के दौरान एक ठेका कर्मी कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से उसमें बुरी तरह जा फंसा। जिसके बाद वहां मौजूद ठेका कर्मियों में हड़कंप मच गया व तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद ठेका कर्मी को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी इलाज जारी है।

कुसमुंडा खदान समानता कंपनी में सुबह पाली में काम करने गए ठेका कर्मी कन्वेयर बेल्ट की सफाई कर रहे थे इसी दौरान वह कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आकर बुरी तरह दब गए। इस घटना की जानकारी तत्काल वहां मौजूद अन्य ठेका कर्मियों ने अधिकारियों को दी, जिसके बाद कटर मशीन से कड़ी मशक्कत के बाद घायल ठेका कर्मी को बाहर निकाला गया, वही घायल मजदूर को तत्काल कोरबा अस्पताल पहुंचाया गया है।

घायल के साथी मजदूर करण कुमार ने बताया कि सर्वमंगला नगर निवासी 25 वर्षीय अशोक कुमार इस हादसे में घायल हुआ है।करण ने बताया कि वह और उसका 3 साथी ऊपर की ओर काम कर रहे थे नीचे में घायल अशोक यादव और एक अन्य साथी काम कर रहा था इस दौरान कन्वेयर बेल्ट से कोयला उठाते समय वह हादसे का शिकार हो गया जिसमें कन्वेयर बेल्ट के अंदर ही फस गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर गैस कटर मंगाया गया और उसे काटकर काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया निजी वाहन मैं उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

 

scroll to top