Close

देश के सबसे अधिक उम्र के अरबपति केशब महिंद्रा का 99 की उम्र में निधन, महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमेरिटस चेयरमैन थे 

नेशनल न्यूज़। भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमेरिटस चेयरमैन केशब महिंद्रा का बुधवार 12 अप्रैल 2023 को निधन हो गया।INSPACe के अध्यक्ष पवन के गोयनका ने ट्विट कर जानकारी दी। वे देश के उम्रदराज अरबपति महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमेरिटस चेयरमैन और आनंद महिंद्रा के चाचा केशब महिंद्रा का आज 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। हाल ही में जारी फोर्ब्स की 2023 की बिलेनियर्स लिस्ट में उन्हें भारत के 16 नए अरबपतियों में शामिल किया गया था। वे अपने पीछे 1.2 अरब डॉलर की संपत्ति छोड़ गए हैं। उन्होंने 48 वर्षों तक महिंद्रा ग्रुप का नेतृत्व करने के बाद 2012 में चेयरमैन का पद छोड़ दिया था।

बता दें कि दिवंगत केशब महिंद्रा ने 1947 में अपने पिता की कंपनी में काम करना शुरू किया था। इसके बाद 1968 में उन्हें महिंद्रा ग्रुप का चेयरमैन बनाया गया था। केशब महिंद्रा, उद्योगपति आनंद महिंद्रा के चाचा थे और अभी तक महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन एमेरिटस थे।

scroll to top