Close

सीएम भूपेश आज शाम को जाएंगे दिल्ली, कल प्रियंका गांधी के साथ जाएंगे जगदलपुर

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज शाम दिल्ली प्रवास में जा रहे हैं। सीएम बघेल शाम 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रात्रि विश्राम के बाद वे कल 13 को प्रियंका गांधी के साथ सीधे जगदलपुर पहुंचेंगे। बता दें जगदलपुर में कल भरोसे का महिला सम्मेलन हैं। सी एम कल 129 करोड़ के कार्यो या लोकार्पण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल यानी 13 अप्रैल को बस्तर जिले में प्रवास के दौरान लगभग 129 करोड़ के 49 विकास कार्यों की सौगत देंगे। जिसमें 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग परेड ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल चित्रकोट जलप्रपात में लाईट एवं साउण्ड शो का भी भूमिपूजन करेंगे। लाईट एवं साउण्ड शो के लिए 9 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की गई है। मुख्यमंत्री जिन नए 15 कार्यो का लोकार्पण करेंगे इनमें मुख्य रूप से बस्तर जिले विभिन्न स्थानों पर 61 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से 12 नए सड़कों तथा बामनपारा से रंधारीरासपारा मेें स्लेब कलवर्ट और जिला मुख्यालय के समीप धान खरीदी केन्द्र सरगीपाल और सोनारपाल में 26 लाख रूपए की लागत से 500 मैट्रिक क्षमता के गोदाम सह चबुतरा शामिल है।

scroll to top