Close

भाटापारा : ब्लॉक के सभी शासकीय स्कूलों में लगे ताले, बीईओ को हटाने शिक्षक हड़ताल पर

भाटापारा। दो दिनों से भाटापारा ब्लाक के समस्त शासकीय स्कूलों में ताला बंद है। यहाँ भाटापारा बीईओ को हटाने के लिए शिक्षक अनिश्चत कालीन हड़ताल पर हैं। जिसके चलते सभी स्कूलों में टाला लगा हुआ है। जिससे बच्चों की पढाई बाधित हो रही है। बोर्ड परीक्षा नजदीक हैं ऐसे में शिक्षकों के हड़ताल में जाने से छात्रों को बेहद परेशानी सामना करना पद रहा है।

राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा से इस बारे में बात करने पर उन्होंने इसके बारे में जानकारी नहीं होना बताया। उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी में नही है कि भाटापारा ब्लाक के स्कूलों के शिक्षक हड़ताल पर है मैं अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करवाता हूँ।

scroll to top