#प्रदेश

जीएसटी विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, शारदा मिश्रा को मिला डिप्टी कमिश्नर का पद, संभाग-1 ऑडिट की संभालेंगी जिम्मेदारी

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर (GST) विभाग में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण पदोन्नति करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर श्रीमती शारदा मिश्रा को डिप्टी कमिश्नर के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद उन्हें नया रायपुर (अटल नगर) संभाग-1 में ऑडिट कार्यों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्रीमती मिश्रा लंबे समय से विभाग में अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन और पारदर्शी कार्यशैली के लिए जानी जाती रही हैं। विभागीय स्तर पर उन्हें एक दक्ष और अनुभवी अधिकारी के रूप में पहचाना जाता है। उनके अनुभव और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

पदभार ग्रहण करने के बाद उनसे संभाग-1 के ऑडिट कार्यों में अधिक पारदर्शिता और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्तमान में वे सचिव ट्रिब्यूनल के पद पर पदस्थ थीं।

विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी पदोन्नति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में ऑडिट प्रणाली और अधिक मजबूत होगी।

गौरतलब है कि नया रायपुर संभाग-1 राज्य के प्रमुख प्रशासनिक क्षेत्रों में शामिल है, जहां जीएसटी से जुड़े ऑडिट कार्यों की निगरानी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में शारदा मिश्रा की नियुक्ति को विभागीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।