Big News: साल 2026 के लिए सरकारी अवकाश घोषित, नुआखाई, महाष्टमी और गोवर्धन पूजा पर रहेगी छुट्टी

रायपुर। साल 2026 में सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों के लिए छुट्टियों की घोषणा की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार आगामी प्रमुख पर्वों पर अवकाश रहेगा।
नुआखाई पर्व पर 15 सितंबर 2026 (बुधवार) को सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। इसके अलावा महाष्टमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 और गोवर्धन पूजा पर 09 नवंबर 2026 को भी अवकाश रहेगा।
यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है, जिसके तहत सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में इन तिथियों पर कार्य नहीं होगा।






