झारखंड में नक्सलियों से बड़ी मुठभेड़,सुरक्षाबलों ने 4 को किया ढेर… टॉप कमांडर की तलाश में बड़ा ऑपरेशन जारी

जगदलपुर /हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग और छतरा जिले की सीमा पर स्थित जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
कोबरा बटालियन के जवानों ने अब तक 4 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ स्थल से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार, यह ऑपरेशन कुख्यात नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा की तलाश में चलाया जा रहा है, जिसे क्षेत्र में नक्सलियों का बड़ा नेता माना जाता है। खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
मौके पर तैनात जवानों ने मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों को करारा जवाब दिया। फिलहाल मुठभेड़ जारी है और पूरे इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि ऑपरेशन का मुख्य लक्ष्य मिसिर बेसरा को पकड़ना या निष्क्रिय करना है, जो लंबे समय से सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बना हुआ है।





